उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

होली और ईद-उल-फितर को लेकर शांतरशाह चौकी में शांति समिति की बैठक: सीओ और चौकी इंचार्ज ने की सहयोग की अपील, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए पर्व…(देखिए वीडियो)

बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह चौकी में आगामी पर्व होली एवं ईद-उल-फितर को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक लेते हुए सीओ संजय चौहान और शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी

बैठक में क्षेत्राधिकारी संजय चौहान और चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द के लिए जाना जाता है। दोनों पर्वों को मिलजुल कर मनाने की परंपरा को हर हाल में बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि होली के दौरान रंग-गुलाल का प्रयोग मर्यादित तरीके से करें तथा किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या हुड़दंग से बचें।

वहीं ईद-उल-फितर के अवसर पर नमाज के दौरान साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही गई।

सीओ ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि बहादराबाद क्षेत्र में शांति, सद्भाव और भाईचारे की मिसाल कायम रखते हुए दोनों पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएंगे।

बैठक में मौजूद स्थानीय लोगों को ब्रीफ करते हुए शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी

वही शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने कहा कि होली और रमज़ान-ईद आपसी भाईचारे और प्रेम के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी से परंपराओं का सम्मान करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट से बचने, डीजे की निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने और जुलूस व नमाज़ के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। इस दौरान सीओ संजय चौहान, बहादराबाद थाना प्रभारी विजय सिंह, उप निरीक्षक करम सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल अवनेश सिंह राणा, होमगार्ड प्रदीप समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!