उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

भगवानपुर पुलिस का सनसनीखेज खुलासा: महंत की गुमशुदगी निकली हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर ली गई थी महंत की जान

दंपति समेत 3 गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने का भी किया गया प्रयास...(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर थाना क्षेत्र से आई एक सनसनीखेज खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। कई दिनों से लापता चल रहे एक महंत की गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है।

(फाइल फोटो)

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि महंत की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या की गई थी। इस मामले में एक दंपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

(फाइल फोटो)

जानकारी के अनुसार,मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी में रविदास आश्रम में रहने वाले महंत ब्रजेश दास बीते 5 फरवरी अचानक लापता हो गए थे।

(फाइल फोटो)

ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में मामला साधारण गुमशुदगी का प्रतीत हो रहा था।

फाइल फोटो

लेकिन कॉल डिटेल और संदिग्ध गतिविधियों ने जांच की दिशा बदल दी। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा आगे बढ़ाया तो मामले की परत खोलनी शुरू हो गई।

फाइल फोटो

पुलिस ने शक के आधार पर एक दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। कि परिचित महिला ने महंत को अपने घर बुलाया और धोखे से अपने पति और भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की गई।

नदी से मिला महंत का शव:फोटो

हत्या के बाद हत्यारोपियों ने रात के अंधेरे में शव और मोटर साइकिल कृष्णा नदी में बहा दी पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है और तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

हत्यारोपी….

  1. संजीव पुत्र स्व0 रामपाल निवासी ग्राम गांगनौली थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0
  2. महिला पत्नी संजीव निवासी उपरोक्त
  3. जोगेन्द्र पुत्र स्व0 रामपाल वर्तमान निवासी सोनीपत हरियाणा

बरामदगी

  1. हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी
  2. मृतक के मोबाइल के अधजले पार्टस व बैटरी
  3. फर्श खूनालूदा व सादा
  4. मृतक के जलाये कपडों की राख

पुलिस टीम थाना भगवानपुर

  1. प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण
  2.  उ०नि० नीरज रावत
  3. उ०नि० बालाराम जोशी
  4. अ०उ०नि० मनोज कुमार
  5.  का०संजीव यादव
  6.  का० उवैदउल्लाह
  7. का०संजय पवांर
  8. -म०कनि० अनुपमा
  9. का० महिपाल (C.I.U. रूडकी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!