
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा जट गांव में बीते मंगलवार देर शाम तेज बाइक चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया थी।
गांव में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान महिला को गोली लग गई थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।सूचना मिलने पर मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया था।

वही आला अधिकारियों के कड़े दिशा-निर्देश के बाद मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक्शन लेते हुए घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वही अब एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए घटना में शामिल आरोपी हिमांशु उर्फ मौला के घर पर पहुंची।

जहां पर नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने मय पुलिस बल के साथ नियमानुसार ढोल-नगाड़े बजाकर मुनादी की और आरोपित के घर पर नोटिस चस्पा किया।
वही चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि निर्धारित समयावधि के भीतर अगर आरोपी कोर्ट या थाने में आत्मसमर्पण नहीं करता हैं, तो उसकी चल-अचल संपत्ति को कुर्क (जब्त) कर लिया जाएगा।



