
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है। पुलिस मुखिया महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने नए साल की संध्या पर पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया।
उत्तराखंड पुलिस के 204 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक (ASI) बन गए हैं। उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी।
अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है। नए विवेचक मिलने से विवेचना की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।
204 हेड कांस्टेबल के कंधे पर अब सितारे चमकेंगे। वही प्रमोट हुए पुलिसकर्मियों में खुशी लहर हैं।






