
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की नगर निगम में किसानों की मांगों और समस्याओं को लेकर बुलाई गई महापंचायत के कारण सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम रुड़की क्षेत्र के स्कूलों को समय से पहले बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

ये महापंचायत किसानों की मांगों और समस्याओं को लेकर आयोजित किए जा रही हैं।
वही मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार ने कल यानी मंगलवार को नगर निगम रुड़की क्षेत्र के स्कूलों को 12:30 तक संचालित करने का आदेश दिया गया हैं। क्योंकि बीते दिनों किसानों की महापंचायत के कारण जाम स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
महापंचायत में दूर दराज से ग्रामीण किसान ट्रैक्टर-ट्राली के साथ रुड़की पहुंचे थे वाहनों के दबाव के चलते शहर में जाम लग गया था। जिसको देखते हुए कल नगर निगम रुड़की क्षेत्र के स्कूलों को समय से पहले बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जबकि जिले के अन्य स्कूल समय पर ही बंद होंगे।