उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

बिनारसी गांव में हिंसक बवाल में मौत का आंकड़ा बढ़ा, फायरिंग और पथराव में दो लोगों की मौत

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने की पुष्टि....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर थाना क्षेत्र बिनारसी गांव में संत गुरु रविदास की जयंती की शोभा यात्रा के उपरांत हुए हिंसक बवाल पथराव और फायरिंग में मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई हैं।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से एक-एक यानी दो लोगों की मौत हुई हैं।

मृतक की फोटो

इस घटना में आनंद पुत्र लक्ष्मीकांत और मांगेराम की भी मौत हो गई। वही उन्होंने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

एसएसपी ने बताया कि अभी दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई हैं। फिलहाल, आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है।

वही उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से गांव में नजर रखी जा रही है. पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने और अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!