चांद का दीदार: भारत में भी हुआ ईद के चांद का दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा ईद उल फितर का पर्व
रोजेदारों के चेहरों पर खुशी की लहर, जमकर हुई आतिशबाजी....(पढ़िए खबर)

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) भारत में आज यानी 30 मार्च को शव्वाल महीने का चांद नजर आ गया, जिसके बाद देशभर में कल यानी 31 मार्च को ईद उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी।
मस्जिदों से ईद की नमाज के टाइम की घोषणा भी कर दी गई हैं। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय के लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर रहे हैं।
ईद की खुशियां……
ईद उल-फितर रमजान के पाक महीने के खत्म होने के बाद मनाई जाती है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, शव्वाल महीने का पहला दिन ईद के रूप में मनाया जाता है. चांद दिखने के साथ ही रमजान के रोजों का समापन हो गया, और अब लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं।
बड़े बुजुर्गों नौजवान समेत बच्चों ने भी किया ईद के चांद का दीदार…..
ईद का चांद देखना हर कोई ख्वाइश रखता हैं। जिसको लेकर बड़े बुजुर्गों के साथ साथ बच्चों में करेज दिखाई दिया। बच्चों ने घरों की छत से चांद का दीदार कर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। वहीं मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी चांद का दीदार करने के बाद ईद की तैयारियों में जुट गई हैं।
बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़……
ईद का चांद दिखाई देने के बाद बड़ी संख्या में बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। जहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं महिलाओं ने शृंगार कपड़े समेत अन्य सामानों की खरीदारी की।