Blog

दुस्साहस: अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा नेता को लगाया जहर का इंजेक्शन

अस्पताल ले जाते समय मौत, एसपी घटनास्थल पर पहुंचे

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) संभल जिले में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। और सूचना मिलते ही एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई घटनास्थल पर पहुंचे।

फाइल फोटो

और मामले की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि अज्ञात तीन बाइक सवारों ने भाजपा नेता को जहर का इंजेक्शन लगाया है। वहीं परिजनों ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के दबथरा हिमाचल गांव का है। परिजनों के मुताबिक गुलफाम सिंह यादव अपने घर के आंगन में बैठे थे इसी दौरान तीन बाइक सवार घर पर पहुंचे।

और बातचीत करने के दौरान उन्होंने इंजेक्शन लगा दिया और भाग गए। जब गुलफाम सिंह यादव के चीखने की आवाज आई तो लोग बाहर आए। और आनन फानन में उन्हें सीएचसी ले जाया गया। हालत बिगड़ती देख बाद में उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं। आपको बता दें कि गुलफाम सिंह यादव 2004 के विधानसभा उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ गुन्नौर से चुनाव लड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!