लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विधानसभा सत्र के दौरान रखी ये मांग, सीएम धामी ने तुंरत कर दी ये बड़ी घोषणा
पूर्व विधायकों के देहांत के बाद मिलेगा राजकीय सम्मान

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा से विधायक मोहम्मद शहजाद ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और भगवानपुर के पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्ठे वाले को श्रद्धांजलि देते हुए सदन की कार्यवाही के दौरान मांग रखी।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायकों के देहांत के बाद उनको राजकीय सम्मान मिलना चाहिए। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुंरत घोषणा करते पूर्व विधायकों और सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों के देहांत के बाद उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की।

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और भगवानपुर के पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्ठे वाले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदन में कहा कि दुनिया में आए हुए हर एक इंसान को एक दिन दुनिया छोड़कर जाना जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के देहांत के बाद उनको राजकीय सम्मान नहीं मिलता है। जोकि चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के देहांत के बाद उनको राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर मिलना चाहिए।

जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुंरत घोषणा करते हुए पूर्व विधायक के देहांत के बाद उनको पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई देने की घोषणा की। और साथ ही उन्होंने सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों के देहांत के बाद उनको भी अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से करने की घोषणा की। जिस पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।