खानपुर विधायक उमेश कुमार को जान से मारने की मिली धमकी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज....(पढ़िए खबर)

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) खानपुर विधायक उमेश कुमार V/S पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच हुए विवाद के बाद अब एक नया मामला सामने आया हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर खुद को पूर्व विधायक का समर्थक बताते हुए एक युवक ने विधायक उमेश कुमार को जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा जिले की पुलिस विवाद के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि एक युवक की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया है। इसमें युवक खुद को पूर्व विधायक चैंपियन का समर्थक होने का दावा कर रहा है। साथ ही वीडियो युवक विधायक उमेश कुमार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवक की वीडियो को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। साथ ही अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म से बढ़ा था विवाद, अब मिल रही जान से मारने की धमकियां….

विधायक उमेश कुमार V/S पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग के बाद जमकर कर बवाल हुआ था। यही नहीं एक पोस्ट से विवाद इतना बढ़ा था पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने वतर्मान विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर जमकर गोलीबारी की थी। जिसमे पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर थीं। वहीं अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वर्तमान विधायक उमेश कुमार को जान से मारने की धमकी मिली हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।