उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

कई इंस्पेक्टरो को मिला होली पर बड़ा तोहफा: भावना कैंथोला, राजेश शाह समेत 13 इंस्पेक्टर बने सीओ…..(देखिए तबादला लिस्ट)

खाली पड़े पदों को जल्द भरने की कवायद शुरू....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) होली के पर्व पर धामी सरकार ने 13 इंस्पेक्टरो को बड़ा तोहफा दिया हैं। शासन ने 13 इंस्पेक्टरो को सीओ के पद पदोन्नति दी हैं। जिसमें 10 नागरिक पुलिस इंस्पेक्टरो, अभिसूचना इकाई से एक, और दल नायक से 2 को सीओ पद पर प्रमोट किया गया हैं।

चयन वर्ष 2024-25 में चन्द्र मोहन को पदोन्नति दी गई है। वहीं चयन वर्ष 2025-26 में भावना कैंथोला, होशियार सिंह, देवेंद्र सिंह, चंचल शर्मा, अंजना नेगी, उमेश कुमार, नदीम अत्तर, राजेश साह और प्रदीप पंत को पदोन्नत किया गया है।

इनमें से कुछ पदोन्नतियां संभावित परिणामी रिक्तियों के सापेक्ष प्रभावी होंगी, जिनकी तिथियां 31 मार्च 2026 और 30 जून 2026 निर्धारित हैं।

तबादला लिस्ट….

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। पदोन्नति सूची जारी होने के बाद पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि नवपदोन्नत अधिकारी कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!