मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे एम्स ऋषिकेश, मां का जाना हाल-चाल
मां के साथ साथ सीएम योगी ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों से भी मिले
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को एम्स में भर्ती किया गया है। वहीं, आज सीएम योगी भी अपनी मां से मिलने के लिए एम्स पहुंचे।
एम्स में करीब आधा घंटा मां सावित्री देवी से हाल-चाल पूछने के बाद योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों का हाल-चाल पूछने गए।
यहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक घायलों का हाल-चाल पूछा, उसके बाद वह अपने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
बता दें कि सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं।
एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।
वही इससे पहले कल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ट्रामा सेंटर पहुंचे थे और सीएम ने यूपी के सीएम की मां का हाल चाल जाना था।
और साथ ही हादसे में घायलों का हाल – चाल जाना था। रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।