उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

काम ठप, सवाल बेहिसाब… रामपुर नगर पंचायत में सभासदों ने खोला मोर्चा:

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सभासद,"बोले" मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन, तालाबंदी की दी सख्त चेतावनी.......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रामपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर अब सभासदों का धैर्य जवाब देता नजर आ रहा है। नगर पंचायत की कथित कार्यशैली और विकास कार्यों में हो रही देरी के विरोध में सभासदों ने मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सभासदों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की जाएगी। धरने पर बैठे सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से विकास कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी है और कई काम ठप पड़े हैं। सड़क, नाली, सफाई समेत जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर जनता लगातार सभासदों से सवाल कर रही है। सभासदों का कहना है कि जनता ने उन्हें अपने वार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, लेकिन जब नगर पंचायत स्तर से ही काम आगे नहीं बढ़ेंगे तो वह लोगों को क्या जवाब दें? सभासदों ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर वह लगातार अपनी बात अधिकारियों और नगर पंचायत प्रशासन के सामने रखते रहे हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। धरनारत सभासदों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि यदि इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। साथ ही नगर पंचायत के ईओ और अध्यक्ष से इस्तीफा सौंपने की मांग भी उठाई जाएगी। सभासदों के अनिश्चितकालीन धरने के बाद अब नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

रामपुर नगर पंचायत कार्यालय स्वयं बीमार, जनता का क्या होगा समाधान?……

नगर सभासदों ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय के गेट के सामने नाले के ऊपर का स्लैब टूटा पड़ा है। जब नगर ईओ और अध्यक्ष इसको ही दुरुस्त नहीं करा सकते तो नगरवासियों के कार्यों की क्या कल्पना की जा सकती है। सभासदों ने सख्त चेतावनी दी है कि नगर पंचायत ईओ और अध्यक्ष अपनी मनमानी ना करे। अन्यथा उनको नगर पंचायत के गेट पर तालाबंदी के लिए विवश होना पड़ेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!