उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

बवालियों पर कलियर पुलिस का शिकंजा: वर्तमान सभासद समेत 11 लोग गिरफ्तार, इंजीनियर भी दबोचा…..(पढ़िए खबर)

पूर्व में चुनावी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में हुआ था बवाल

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया था।

मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह मामला जल्द ही दो पक्षों के बीच बड़े बवाल में तब्दील हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कुछ उपद्रवियों ने सारी मर्यादाएं लांघते हुए अशोभनीय हरकतें कीं। आरोप है कि कुछ युवकों ने पेंट की चैन खोलकर महिला की ओर अश्लील इशारे किए गए।

जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अधिकांश आरोपी फरार हो चुके थे।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की, और दोनों पक्षों की 7 महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि यह विवाद सिर्फ डीजे बजाने तक सीमित नहीं था।

चुनावी रंजिश के दौरान पथराव करते हुए (फाइल फोटो)

बल्कि इसके पीछे पुरानी चुनावी रंजिश भी एक बड़ी वजह रही। इसी रंजिश के चलते उपद्रवियों ने न सिर्फ पथराव किया, बल्कि तोड़फोड़ और मारपीट जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया।

चुनावी बवाल में पथराव के बाद क्षतिग्रस्त हुए थे वाहन

कलियर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए इस मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस ने वर्तमान सभासद दानिश पुत्र रौनक समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक इंजीनियर तनवीर भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फाइल फोटो

थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मनोहर भण्डारी ने बताया कि क्षेत्र में किसी को भी कानून-व्यवस्था खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वही उन्होंने ग्रामीणों से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!