
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ईट निर्माता कल्याण सीमित उत्तराखंड के सैकड़ों कार्यकर्ता, ईट भट्ठा स्वामी और बड़ी संख्या में मजदूर ट्रैक्टरों पर सवार होकर ARTO कार्यालय रुड़की पहुंचे।

जहां पर ईट व्यापारियों ने ARTO पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। वही उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर अपनी कार्यशैली सुधारने की चेतावनी देते हुए बेवजह परेशान ना करने की मांग की हैं। इसके साथ ही उन्होंने ईट से भरे ट्रैक्टर ट्राली का भारी भरकम चालान काटने पर अपना आक्रोश दर्ज कराया हैं।
सोमवार को ईट निर्माता कल्याण सीमित उत्तराखंड संगठन के पदाधिकारी,सैकड़ों कार्यकर्ता, ईट भट्ठा स्वामी और बड़ी संख्या में मजदूर ट्रैक्टरों पर सवार होकर ARTO कार्यालय रुड़की पहुंचे।
कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन देने पहुंचे संगठन के अध्यक्ष नरेश त्यागी और ईट भट्ठा स्वामी विजेंद्र सिंह ने ARTO विभाग की कार्यशैली पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में करीब 168 ईट भट्ठा हैं। जिससे गरीब लोगों को रोजगार मिलता हैं। ARTO की मनमानी के चलते करीब एक माह से ईट ढुलाई का कार्य ठप पड़ा हैं।
क्योंकि विभागीय अधिकारी ईट के टैक्टर-ट्राली पर भारी चालान काटते हैं। जिसके कारण ईट ढुलाई का कार्य करने वाले मजदूरों के समाने रोजी-रोटी का संकट की स्थिति खड़ी हो चुकी हैं। उन्होंने मांग की हैं कि उनके टैक्टर-ट्राली को नियमित रूप से चलने दिया जाए।
जिसके कारण मजदूर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके। वही उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर अपनी कार्यशैली सुधारने की चेतावनी देते हुए बेवजह परेशान ना करने की मांग की हैं। खबर लिखे जाने तक धरना-प्रदर्शन जारी हैं



