क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर पर भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने तंज कसा हैं, उन्होंने कहा कि विधायक रवि बहादुर खुद को ज्यादा पढ़ा लिखा समझते हैं।

जबकि आज के दौर में हर दूसरे घर के अंदर इंजीनियर हैं, वही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने करीब एक हजार इंजीनियरो को कंपनियों में नौकरियां दिलाई हैं। वही उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि रवि बहादुर को अपनी भाषाशैली पर नियंत्रण रखना चाहिए। आगामी 2027 के चुनाव में जनता उनकी धज्जियां उड़ने वाली हैं।

हुआ यूं कि वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर थे, इस दौरान जब पत्रकारों से उनका सामना हुआ इस दौरान उन्होंने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर पर एक के बाद एक कई हमले बोले। उन्होंने कहा कि जनता परेशान हैं।

विधायक रवि बहादुर अपनी मौज-मस्ती में मस्त हैं, उनको जनता की कोई परवाह नहीं हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने तंज कसते हुए कहा कि वह कहते हैं कि उनकी लड़ाई सड़क, बिजली, पानी से हैं, और वह खुद को विधानसभा में सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा समझते हैं। जबकि आज के दौर में हर दूसरे घर के अंदर इंजीनियर हैं।
उन्होंने नसीहत देते हुए कहा उनके द्वारा पिछले 10 सालों में एक हजार से ज्यादा इंजीनियरो को कंपनियों में नौकरियां दिला चुके हैं। वही उन्होंने रवि बहादुर को अपनी भाषाशैली पर नियंत्रण रखने की नसीहत दी हैं। वही उन्होंने विधायक रवि बहादुर को नकारा विधायक से संबोधित करते हुए जनता द्वारा धज्जियां तक उड़ाने की बात कही।


