उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

ईंट-भट्ठे के दो मुंशियों को जान से मारने की धमकी देने वाले निकले मजदूर: मुंशियों को पत्र भेजकर फैलाई थी सनसनी

पुलिस ने पत्र भेजने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर चौक के समीप स्थित ईंट-भट्ठे पर कार्यरत दो मुंशियों को डाक के माध्यम से जान से मारने की धमकी भरे पत्र भेजने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

दोनों धमकी देने वाले आरोपी ईट भट्ठे पर ही मजदूरी करने वाले मजदूर निकले। जिसके बाद मुंशियों और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली।

क्या था घटनाक्रम?….

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविंद्र और अनिल कुमार बेडपुर चौक स्थित अलग-अलग ईट भट्ठे पर मुंशी का काम करते हैं। इसी बीच दोनों मुंशियों को डाक के द्वारा धमकी भरे पत्र मिले।

फाइल फोटो

पत्रों में दोनों को तत्काल प्रभाव से भट्ठे का कार्य छोड़ने की चेतावनी दी गई थी। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया था कि यदि उन्होंने कार्य न छोड़ा तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। जिससे पीड़ितों और उनके परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।

(फाइल फोटो)

धमकी भरे पत्र मिलने के पश्चात दोनों मुंशियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। मौखिक शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए जांच का दायरा बढ़ाया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

(फाइल फोटो)

सीसीटीवी कैमरे के दौरान पुलिस के एक कड़ी हाथ लग गई। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे संदिग्धों से जब पुलिस ने सख्त पूछताछ की। तो उन्होंने बताया कि वह भट्ठे पर ही मजदूरी करते है। और मुंशियों को डराने के लिए धमकी भरे पत्र लिखे।

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि ईट भट्ठे पर काम करने वाले दो मुंशियों रविंद्र और अनिल कुमार को धमकी भरे पत्र भेजने की मौखिक रूप से शिकायत मिली थी, जिसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। और संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएस 172 में दाखिल किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!