उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

कलियर में 12 बहरूपी बाबा गिरफ्तारः ऑपरेशन कालनेमी के तहत पुलिस ने किया भंडाफोड़….(देखिए वीडियो)

फर्जी बाबाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमी’ अभियान के तहत कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गंगनहर पटरी और टीन शेड समेत अन्य आसपास क्षेत्रों से 12 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी श्रद्धालुओं को तंत्र-मंत्र और जादू-टोना के नाम पर ठग रहे थे।

ऑपरेशन कालनेमी

पुलिस के अनुसार, ये लोग बाबाओं का भेष धारण कर लोगों को भ्रमित कर रहे थे। वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में अंधविश्वास फैलाकर न केवल ठगी कर रहे थे, बल्कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो रही थी।

कलियर पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान इन सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया। पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 172 (2) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत ऐसे बहरूपियों और ठगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य आम जनता को ठगी और अंधविश्वास से बचाना है।

पुलिस टीम…

  1. प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
  2. उप निरीक्षक विनोद कुमार गोला
  3. हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान
  4. हेड कांस्टेबल जमशेद अली
  5. कॉन्स्टेबल जितेन्द्र सिंह
  6. कॉन्स्टेबल सुनील चौहान
  7. कॉन्स्टेबल प्रकाश मनराल
  8. कॉन्स्टेबल सुबोध पुरोहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!