उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

देहरादून में स्टेज पर भड़के हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा: खुले मंच से दी गालियां, रोकते रहे विधायक उमेश कुमार, विवाद के बाद मांगी माफी….(देखिए वीडियो)

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) देहरादून में आयोजित एक लाइव शो के दौरान हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा (Masoom Sharma) विवादों में घिर गए। शनिवार को वह DAV कॉलेज में परफॉर्म करने पहुंचे थे।

जहां उनके व्यवहार को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा ने मंच से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और एक कथित व्यक्ति को लेकर खुली चुनौती दे डाली।

इस दौरान, मासूम ने मंच से कहा कि “कोई गुंडा मुझे मारने के लिए आया था। मैंने उसे कहा कि मैं देहरादून में प्रोग्राम कर रहा हूं, अगर तेरे में दम है तो यहां आ। हरियाणा छोड़कर यहां आ, टाइम रख ले।” इस दौरान मासूम ने मंच से ही गालियां भी दीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) और खानपुर विधायक उमेश कुमार भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही मासूम शर्मा का रवैया अचानक आक्रामक हो गया।

उन्होंने मंच से विवादित बयान दिए, वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया, जिसके चलते सिंगर को सफाई देनी पड़ी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि खानपुर विधायक उमेश कुमार सिंगर मासूम शर्मा को रोकते नजर आ रहे हैं। लेकिन मासूम शर्मा लगातार मंच से गालियां देते रहे।

सिंगर मासूम शर्मा ने लाइव आकर मांगी माफी

वही सिंगर मासूम शर्मा ने वीडियो जारी कर कहा, “मैं शो करने के लिए देहरादून आया हुआ था और पिछली रात से यहीं एक होटल में रुका हुआ था। यहां एक बदमाश चक्कर काट रहा था। मेरी टीम ने भी मुझे इस बारे में बताया था, लेकिन पहले मुझे लगा कि वह यूं ही घूम रहा है।” मासूम ने आगे कहा कि एक घंटे बाद, अमेरिका से मेरे चाचा के बेटे का फोन आया। उस बदमाश ने उसे फोन करके उल्टा-सीधा बोला। इसके बाद, मैं और मेरी टीम रात भर सो नहीं पाए। रात भर हमें इसी बात का स्ट्रेस रहा। फिर मैंने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। वही गुस्सा मेरा स्टेज पर निकल गया। अगर किसी भी भाई या बहन को मेरे शब्दों से ठेस पहुंची हो, तो मैं माफी मांगता हूं। हालांकि, उन्होंने उस व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया, जिसके बारे में उन्होंने मंच से बात की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!