उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच पुलिस की कुर्की की कार्रवाई: “भागोगे तब भी नहीं बचोगे” ऑपरेशन प्रहार में पुलिस का बड़ा एक्शन…(देखिए वीडियो) 

नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने कोर्ट के आदेश पर कराई कुर्की 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए फरार वारंटियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की।

ssp हरिद्वार नवनीत सिंह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्त दिखा-निर्देश दिए हैं।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर

उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने कोर्ट के आदेश पर नारसन चौकी प्रभारी को निर्देश दिए।

नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज

नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के घरों पर मय पुलिस बल के साथ पहुंचे। तो वे मौके पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए उनके घरों में रखे सामान को कुर्क कर लिया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, रुड़की द्वारा जारी कुर्की वारंट के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई के दौरान वारंटी सौकारत उर्फ साहुकार के घर से डबल बेड, गद्दे, चारपाई, टीन की टंकी (गेहूं सहित), कृषि स्प्रे मशीन और रसोई का सामान जब्त किया गया।

वहीं दूसरे वारंटी रवि के घर से डबल बेड, टीवी, अलमारी, गद्दे, कपड़े और अन्य घरेलू सामान को कुर्क किया गया। इस कार्रवाई के जरिए हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से भागने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी नवनीत सिंह ने साफ कहा कि जो भी व्यक्ति अपराध करेगा, उसे कोर्ट के चक्कर लगाने के साथ-साथ जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। पुलिस टीम में एसआई हेमदत्त भारद्वाज (चौकी प्रभारी नारसन), कांस्टेबल पंकज कुमार, सुधीर कुमार, शाहंसरपाल, लाल सिंह एवं महिला कांस्टेबल मरजीना मलिक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!