उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

कोर्ट परिसर में ही भीड़ पड़े दोनों पक्ष: मौके पर मची अफरा-तफरी, बुलानी पड़ी पुलिस….(पढ़िए खबर)

मौके पर मचा हड़कंप

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) कोर्ट के भीतर चल रहीं सुनवाई के बीच ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकजुट होकर आपस में भीड़ गए। और मारपीट शुरू कर दी।

फाइल फोटो

अचानक हुई इस घटना से कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया मौके मौजूद कोर्ट मोहर्रिर,पैरोकारों और अधिवक्ताओं ने किसी तरह बीच बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, न्यायालय सिविल जज किच्छा में फौजदारी की सुनवाई 4 अप्रैल को निर्धारित थी. इस मामले में वादी संजू सागर और विपक्षीगणों के बीच विवाद चल रहा है, जिसमें कई लोग पक्षकार हैं. सुनवाई के लिए दोनों पक्ष निर्धारित समय पर अदालत में उपस्थित हुए थे।

बताया जा रहा है कि जब दोनों पक्ष न्यायालय के भीतर मौजूद थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकजुट होकर आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान दोनों पक्षों के साथ आए अन्य लोग भी इस झगड़े में शामिल हो गए, जिससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई।

फाइल फोटो

अचानक हुई इस घटना से कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद कोर्ट मोहर्रिर, पैरोकार और अधिवक्ताओं ने किसी तरह बीच बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

हालांकि इस दौरान न्यायालय के नियमित कार्य में बाधा उत्पन्न हुई, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस घटना के बाद सिविल जज न्यायालय के रीडर/मुसरिम सुधीर कुमार द्विवेदी ने कोतवाली किच्छा में तहरीर दी।

(फाइल फोटो)

तहरीर में पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जिसके तहत पुलिस ने कार्रवाई भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!