
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा अंडर पास मार्ग पर हुए भयंकर और दर्दनाक हादसे में तीसरे किशोर ने भी उपचार के दौरान सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसके चलते मृतकों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई हैं।
इस दर्दनाक हादसे का विडियो भी सामने आ हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा हैं कि बीच सड़क पर खून से लथपथ लाशे पड़ी हुई थी, और मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ मौजूद दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि हरिद्वार की ओर जा रहे तेज रफ्तार कैप्सूल ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था, टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 16 वर्षीय अयान और 17 वर्षीय मोहम्मद रकीब की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, 16 वर्षीय मोहम्मद साकिब गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
लेकिन अल सुबह तीसरे किशोर ने भी अस्पताल में उपचार के दम तोड़ दिया। हादसे की खबर जैसे ही जबरदस्तपुर गांव पहुंची, माहौल ओर ज्यादा गमगीन हो गया।
