उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

सनसनीखेज खुलासा: नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर कराई जा रही थी मजदूरी, प्लांट हेड गिरफ्तार….(देखिए वीडियो)

खतरनाक मशीनों से कराया जाता था काम

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग युवतियों के साथ अमानवीय व्यवहार और जबरन मजदूरी कराने का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्लांट हेड रजनीश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी में काम करने वाली कुछ युवतियों ने 24 मार्च को थाना सिडकुल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था, कि कंपनी प्रबंधन ने दो नाबालिग लड़कियों के आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर उन्हें नौकरी पर रखा।

(फाइल फोटो)

इतना ही नहीं, आरोप है कि इन युवतियों को ऑफिस में बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई, उनके हाथ-पांव बांध दिए गए और उन्हें बेइज्जत किया गया। इस दौरान उनसे जबरन चोरी कबूल कराने का दबाव बनाया जा रहा था।

फाइल फोटो

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से घटना से जुड़ा वीडियो भी बरामद हुआ, जिससे आरोपों की पुष्टि हुई। इसके अलावा दस्तावेजों की जांच में भी नाबालिगों की उम्र में छेड़छाड़ सामने आई।

(फाइल फोटो)

चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि इन नाबालिग किशोरियों से वेल्डिंग मशीन जैसे खतरनाक कार्य कराए जा रहे थे, जो उनकी जान के लिए बड़ा खतरा था।

Oplus_16908288

पुलिस ने मुख्य आरोपी रजनीश शर्मा (उम्र 42 वर्ष) को हिरासत में ले लिया है। वह मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) का निवासी है और वर्तमान में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!