
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बीते चार दिन पहले कलियर दरगाह साबिर पाक की जियारत करने आए दो युवक गंगनहर में डूबकर लापता हो गए थे, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया था।

स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों और जल पुलिस की मदद से लापता युवकों की गंगनहर में खोज की थी लेकिन दोनों युवकों का कुछ पता नहीं लग पाया था, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम ने गंगनहर में युद्ध स्तर पर लापता युवकों तलाश की तो आखिरकार टीम को सफलता हाथ लग गई। 
रिपोर्ट के अनुसार मोहसिन (17 वर्ष) निवासी काशीपुर, उत्तर प्रदेश तथा आसिफ (18 वर्ष) निवासी दिल्ली, 26 मार्च को गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव में बह गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गोताखोरों और जल पुलिस की मदद से लापता युवकों की गंगनहर में खोज की थी,
लेकिन दोनों युवकों का कुछ पता नहीं लग पाया था, जिसके बाद एसडीआरएफ प्रभारी आशीष त्यागी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया,एसडीआरएफ द्वारा कलियर से लेकर मोहम्मदपुर झाल तक लगातार तलाशी अभियान चलाया गया।
टीम ने 29 मार्च को मोहसिन का शव आसफनगर झाल के पास बरामद किया गया। इसके बाद 30 मार्च को आसिफ का शव भी आसफनगर झाल से मिला, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई हैं।
