एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कलियर थाना का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण: ड्यूटी के प्रति सजग रहने और आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की दी हिदायत, co रुड़की नताशा सिंह रही मौजूद….(देखिए वीडियो)
लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निपटाने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर थाना में अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पुलिस व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, शस्त्रागार, मालखाना एवं कार्यालयी कार्यों की बारीकी से जांच की गई।
इस दौरान सीओ रुड़की नताशा सिंह भी मौके पर मौजूद रहीं और उन्होंने भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी देहात ने थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निपटाने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने और आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस बल में अनुशासन और कार्यशैली को लेकर संतोष व्यक्त किया गया, लेकिन कुछ कमियों को सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस दौरान कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



