उत्तराखंडदेश-विदेशराजनीतिरुड़कीहरिद्वार

हरिद्वार में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: कई कोतवाल और दरोगाओं के कुर्सी में फेरबदल 

कोतवाल अमरजीत सिंह बहादराबाद तो एसएसआई अंकुर शर्मा को बुग्गावाला थाने की मिली कमान 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कई थाना-कोतवाल प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है।

यह फेरबदल बढ़ते अपराध और सुरक्षा के मद्देनजर किया गया, जिसमें निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों को तत्काल नई तैनाती लेने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, देहरादून से आए इंस्पेक्टर चंद्रभान अधिकारी को ज्वालापुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।

जबकि इंस्पेक्टर भगवान सिंह मेहर को कोतवाली मंगलौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मंगलौर से इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह को बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा, भगवानपुर में तैनात एसएसआई अंकुर शर्मा को बुग्गावाला थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह को नगर कोतवाली से हटाकर भगवानपुर भेजा गया है, जबकि ज्वालापुर से इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा को नगर कोतवाली की कमान दी गई है।

इंस्पेक्टर विजय सिंह को बहादराबाद से झबरेड़ा स्थानांतरित किया गया है। वहीं, गैर जनपद से हरिद्वार आए उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह मान को एसएसआई मंगलौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एसएसआई मंगलौर पंकज गैरोला को बहादराबाद के एसएसआई और बहादराबाद एसएसआई नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय भेजा गया हैं। वही थानाध्यक्ष झबरेडा अजय शाह को भी पुलिस कार्यालय भेजा गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!