उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

DJ की धुन पर बवाल: होटल की पार्टी में शराब के नशे में मारपीट, 5 लोग हिरासत में….(देखिए वीडियो)

शिवालिक नगर के होटल में देर रात हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रानीपुर क्षेत्र के शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा में शनिवार रात एक पार्टी उस वक्त बवाल में बदल गई, जब शराब के नशे में धुत युवकों ने डीजे बजाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मारपीट शुरू हो गई और होटल में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस के मुताबिक, पार्टी कर रहे प्रथम पक्ष के लोगों का डीजे संचालकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया।

पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत लोग झगड़ा करते रहे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 5 लोगों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों में राजकुमार, अभिमन्यु चौहान, अनुज झा, चितरंजन और रजत शामिल हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस हुड़दंगियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही में जुटी हुई हैं। इस पूरी कार्रवाई को चौकी प्रभारी गैस प्लांट उपनिरीक्षक विकास रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!