उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: घर में हो रहा था मातम, दफनाने की चल रही थी तैयारी, मौके पर पहुंच गई पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज?…..(पढ़िए खबर)

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के इंतजार में...

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत की खबर से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता की मौत के बाद घर में मातम पसरा था, और विवाहिता को दफनाने की तैयारी चल रही थी।

इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, जौरासी गांव निवासी 22 वर्षीय हुस्नजहां की शादी करीब एक साल पहले गांव के ही एक युवक के साथ हुई थी, बताया जा रहा हैं कि देर शाम विवाहिता की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उसे एक निजी सप्ताह में ले जाया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई थी।

वही परिवार के लोगों को कहना था कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। लेकिन विवाहिता के गले पर निशान देखे गए। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी।

फाइल फोटो

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत की खबर जैसे ही पुलिस को लगी, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दफनाने की चल रही तैयारी के बीच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही हैं।

फाइल फोटो

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया हैं। वही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!