
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को 16वें तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो वाइस चांसलर डॉ. आदेश आर्य एवं रजिस्ट्रार सुमित चौहान ने फीता काटकर किया। यह आयोजन 28 मार्च तक चलेगा।
स्पोर्ट्स कार्निवाल का संचालन स्पोर्ट्स ऑफिसर इंजीनियर जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में तथा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रज्वल चौधरी के समन्वय में किया जा रहा है। इस दौरान डीन एक्सटर्नल अफेयर्स डॉ. रविंद्र कुमार सैनी, डॉ. हिमांशु वर्मा, डॉ. रोहित कुमार और संजना ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों के अनुसार, यह इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता है, जिसमें 16 से अधिक खेल एवं स्पोर्ट्स गतिविधियां शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट सी.ए. एस. के. गुप्ता ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ भाग लेने और जीत-हार को सकारात्मक रूप से स्वीकार करने की सलाह दी।
वहीं वाइस प्रेसिडेंट नमन बांसल ने कहा कि खिलाड़ियों के विकास के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।

