
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कोतवाली मंगलौर पुलिस ने नगला कोयल गांव में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफलपूर्वक खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक,नगला कोयल गांव में देर रात चोर ने घर की पिछली दीवार तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।

घटना के खुलासे के लिए चौकी प्रभारी नारसन हेमदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था, इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने नगला कोयल-नारसन चकरोड़ मार्ग पर समाधि के पास से एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सादिक पुत्र दिलशाद, निवासी ग्राम नगला कोयल, कोतवाली मंगलौर बताया। वही घटना को कबूल करते हुए उसने बताया कि वह चोरी के सामान को पुरकाजी की ओर बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

