उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

धनौरी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौके पर दर्दनाक मौत….(देखिए वीडियो)

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) धनौरी चौकी क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। यह भीषण हादसा धनौरी-जस्सावाला मार्ग पर हुआ।

जहां ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खड़ी थी और उसमें सामान भरा जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक इतनी तेज गति में था कि चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसा।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रक ट्रैक्टर-ट्राली को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। इसी दौरान बाइक सवार को चपेट में ले लिया। जिसमें बुजुर्ग महिला कन्नीजा उम्र 62 निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद इसकी चपेट में आ गई। वाहन के नीचे कुचलने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही महिला के साथ आया बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।  हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

फाइल फोटो

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। वही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया हैं। जबकि ट्रक चालक की तलाश जारी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!