क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले में धामी मंत्रीमंडल को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं।कैबिनेट मंत्री पद की कुर्सी पर प्रदेश की सियासत में नए चेहरों को मौका देने की चर्चा के बीच हरिद्वार के तीन विधायकों के नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस दौड़ में आदेश चौहान का नाम सबसे आगे चल रहा है। संगठन और क्षेत्रीय पकड़ को देखते हुए उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

वहीं दूसरे नंबर पर प्रदीप बत्रा का नाम भी चर्चा में है, जिनका अनुभव और पार्टी में सक्रिय भूमिका उन्हें इस रेस में बनाए हुए है।

इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक का नाम भी संभावित दावेदारों की सूची में शामिल है। उनके राजनीतिक अनुभव और संगठन में मजबूत पकड़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से किसी भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन अंदरूनी चर्चाओं और समीकरणों के आधार पर जल्द ही कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है। हरिद्वार की सियासत में यह बदलाव कई नए समीकरण भी पैदा कर सकता है। कैबिनेट मंत्री मंडल की घोषणा आज 10 बजे कर दी जाएगी। चर्चा है कि इस बार धामी मंत्रीमंडल में हरिद्वार जिले के विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा या फिर विधायक मदन कौशिक के नामों में से एक नाम पर बीजेपी भरोसा जता सकती हैं। जोकि कुछ देर बाद साफ हो जाएगा।



