उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

बहादराबाद पुलिस का “डबल स्ट्राइक”: छह लाख रुपए की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर 5 हजार रुपए का इनामी गौ तस्कर भी गिरफ्तार....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद पुलिस ने इनामी बदमाशों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए “डबल स्ट्राइक” किया हैं। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने “डबल स्ट्राइक” ऑपरेशन में दो अहम गिरफ्तारियां की हैं।

बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह

पहली कार्रवाई में उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह की टीम ने एक नशा तस्कर को करीब 19 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी जा रही है।

आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में नशे की सप्लाई कर युवाओं को इसकी गिरफ्त में धकेल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाकर उसे दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपित तस्कर ने अपना नाम रमाकांत निवासी फतेहगंज बरेली बताया।

उप निरीक्षक करम सिंह चौहान:फोटो

दूसरी कार्रवाई में उप निरीक्षक करम सिंह चौहान के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर को भी गिरफ्तार किया।

आरोपी मुस्तफा पुत्र अख्तर निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद काफी समय से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वही इनामी/वारंटियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन बिष्ट, कांस्टेबल विकास थापा, कांस्टेबल वीरेंद्र, कांस्टेबल चंदन, कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!