
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2000 लीटर क्षमता का आधुनिक आरओ (RO) प्लांट स्थापित किया गया है। यह सराहनीय पहल कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड और मुरुगप्पा ग्रुप के संयुक्त सहयोग से पूरी की गई है।
कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरओ प्लांट का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश विश्वकर्मा (रीजनल बिजनेस हेड) और अमित रंजन (डिवीजन HR) ने फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों, स्टाफ और छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान मुकेश विश्वकर्मा (रीजनल बिजनेस हेड) ने बताया कि कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड और मुरुगप्पा ग्रुप जैविक खाद के साथ-साथ समाजसेवा में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं।
उन्होंने बताया कि कॉलेज में लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब इस आरओ प्लांट के माध्यम से पूरा किया गया है।
इस नई सुविधा के शुरू होने से अब कॉलेज में पढ़ने वाली सैकड़ों छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित और शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इससे न केवल छात्राओं के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, बल्कि उन्हें पढ़ाई के दौरान बेहतर वातावरण भी मिलेगा।
वही कॉलेज प्रिंसिपल पूनम राणा ने इस पहल के लिए कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड और मुरुगप्पा ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य शिक्षा संस्थानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार की पहल जारी रहेगी। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी इस प्रयास की सराहना की है और इसे छात्राओं के हित में एक बड़ा कदम बताया है।
कार्यक्रम के दौरान मुकेश विश्वकर्मा (रीजनल बिजनेस हेड), अमित रंजन डिवीजन HR, स्टेट हेड रणजीत यादव, पूनम राणा प्रिंसिपल,इसरार अहमद, गौरव सैनी, सुधेन्द सिंह, नरेश गंगवार, सुधीर सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।
