उत्तराखंडरुड़कीवीडियोहरिद्वार

लावारिस की वारिश बनी ज्वालापुर खाकी पुलिस: सिपाही प्रवीण नेगी ने की मानवता की मिशाल पेश,लावारिस मुस्लिम युवक के शव को किया सुपुर्द-ए-खाक…(देखिए वीडियो)

वक्फ कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष और पार्षद अहसान अंसारी ने कहा

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) धर्मनगरी हरिद्वार से मित्र पुलिस के ज्वालापुर कोतवाली में तैनात सिपाही प्रवीन नेगी ने मानवता और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने एक लावारिस मुस्लिम युवक के शव को न केवल कंधा दिया।

बल्कि उसे सुपुर्द-ए-खाक कराने तक पूरी जिम्मेदारी निभाई। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों गोविंद घाट गंगा किनारे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ज्वालापुर कब्रिस्तान लाया गया। इस दौरान सिपाही प्रवीन नेगी ने आगे बढ़कर इंसानियत का परिचय दिया। उन्होंने न सिर्फ शव को अपने कंधे पर उठाया।

बल्कि मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार उसे दफन कराने में भी पूरा सहयोग किया। और जब तक लावारिस युवक की मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार नमाज संपन्न नहीं हुई तब तक सिपाही प्रवीन नेगी शांत मुद्रा में खड़े नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

उनके इस संवेदनशील और मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। प्रवीन नेगी का यह कदम समाज में आपसी सौहार्द और इंसानियत का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

पार्षद अहसान अंसारी

वही वक्फ कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष और पार्षद अहसान अंसारी ने बताया कि सिपाही प्रवीण नेगी ने मानवता की मिसाल पेश की हैं, कमेटी की ओर से भी लावारिस युवक के शव को सम्मान के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार सुपुर्द ए खाक किया गया हैं। वही उन्होंने बताया कि लावारिस शवों को कानूनी प्रक्रिया के तहत कमेटी की ओर से निःशुल्क दफन किया जाता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!