उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशरुड़कीहरिद्वार

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत लेते JE गिरफ्तार  

पथरी बाग बिजलीघर में तैनात अवर अभियंता रंगे हाथ दबोचा,

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) देहरादून में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के नाम पर अवैध धन की मांग कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार के खिलाफ शिकायत सतर्कता अधिष्ठान में दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जेई उससे नए बिजली कनेक्शन और लोड बढ़ाने के बदले 80,000 रुपये की मांग कर रहा है।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस देहरादून की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया।

आज कार्रवाई के दौरान जैसे ही आरोपी जेई ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!