
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल और राइफल सहित हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं।

अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर मनी भूषण श्रीवास्तव ने एक विशेष टीम का गठन किया।

टीम ने मुखबिर की सूचना पर 15 मार्च को सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जे.पी.एस. टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए आरोपी जावेद को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है। इसी हुनर का फायदा उठाकर वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों के जरिए डाई (फॉर्मा) बनाकर अवैध तमंचे और पिस्टल तैयार कर रहा था। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला, थाना सिविल लाइन्स रुड़की, जिला हरिद्वार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी में शामिल:
- 06 अवैध तमंचे
- 01 अधबनी पिस्टल
- 01 अधबनी .22 बोर राइफल
- .22 बोर नाल में प्रयोग होने वाला पाइप (12 इंच)
- 30 बोर पीतल पाइप (17 इंच) व 12 बोर पाइप (20.6 इंच)
- लोहे की बॉडी का ऊपरी खांचा
- 01 मैगजीन (.22 बोर)
- 38 खोखा कारतूस (.22 बोर)
- 06 जिंदा कारतूस (.22 बोर)
- 01 जिंदा कारतूस (.32 बोर)
- 03 खोखा कारतूस (.32 बोर)
- 02 जिंदा कारतूस (12 बोर)
छापेमारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव, व0उ0नि0 दीप कुमार, उ0नि0 मुनव्वर हसन, उ0नि0 नवीन कुमार, उ0नि0 पंकज कुमार, अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल इसरार अली, कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल रवि कुमार और चालक लाल सिंह शामिल रहे।


