उत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

हरिद्वार SSP का बड़ा एक्शन: इकबालपुर चौकी इंचार्ज सहित 6 कर्मियों को किया निलंबित

अवैध खनन में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर हुई कार्यवाही

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने इकबालपुर क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

पुलिस कप्तान ने इस मामले में झबरेडा थाने के इकबालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज समेत अन्य 6 कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वही पूरे मामले की जांच एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को सौंपी गई हैं।

दरअसल, झबरेडा थाने के इकबालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध खनन का काम लगातार जोरों पर चल रहा था। इसमें पुलिस की मिलीभगत की शिकायत लगातार पुलिस कप्तान को मिल रही थी।

क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर कोई कार्रवाई नहीं को गई। जिसमें चौकी प्रभारी इकबालपुर एवं अन्य कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के आरोप में एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने कड़ा एक्शन लेते हुए चौकी प्रभारी समेत 6 कर्मियों को निलंबित कर दिया हैं। वही पूरे मामले की जांच एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को सौंपी गई हैं।

इन पर गिरी गाज….

  1. उ0नि0 नवीन सिंह चौहान – चौकी प्रभारी इकबालपुर
  2. हे0का0 384 ना0पु0 विरेन्द्र शर्मा
  3. हे0का0 203 ना0पु0 हरेन्द्र
  4. कानि0 719 ना0पु0 विपिन कुमार
  5. कानि0 270 ना0पु0 देवेश सिंह
  6. कानि0 352 ना0पु0 प्रदीप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button