उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

राजमिस्त्री और मैकेनिक गैंग बनाकर दोनों मिलकर देते थे चोरी की वारदात को अंजाम: एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने किया सफलता पूर्वक खुलासा, 10 मोटर साइकिल बरामद, दो गिरफ्तार….(देखिए वीडियो)

आरोपियों के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने ज्वालापुर कोतवाली में वाहन गिरोह का सफलता पूर्वक खुलासा कर दिया हैं। खुलासे में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।

फाइल फोटो

साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियो को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया हैं।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

जिले में बढ़ती मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी को कड़े निर्देश दिए थे।

बढ़ती मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं में ज्वालापुर कोतवाली कुंदन सिंह राणा और बाजार चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसके बाद वाहन चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए गठित पुलिस दिन रात जुट गई।

जिस पर पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए अलग-अलग फुटेजों को इकट्ठा किया। इसके बाद वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

फाइल फोटो

चेकिंग के दौरान ज्वालापुर पुलिस ने नहर पटरी रेगुलेटर पुल से मौसीन और गुलशन निवासी गाडोवाली थाना पथरी को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

कड़ी पूछताछ के दौरान पुलिस ने दोनो आरोपियों की निशानदेही पर एक खंडर में छिपाई गई अन्य 9 मोटर साइकिल बरामद की। पता चला है कि दोनो आरोपी मोटर साइकिल चोरी करने के मामले में पहले भी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं । और आरोपियों के खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

फाइल फोटो

लेकिन जेल से छूटने के बाद दोनो आरोपी फिर से सक्रिय हो गए। और जिले के अलग अलग स्थानों से 10 मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। और उन्होंने पूछताछ में बताया कि दोनो कम पढ़े लिखे हैं और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की अन्य 9 मोटर साइकिल भी बरामद की हैं। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। दोनो चोरों से बरामद 10 मोटर साइकिल की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम…..

  1. ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा
  2. वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार
  3. प्रभारी चौकी बाजार अंशुल अग्रवाल
  4. उप निरीक्षक मनीष भंडारी
  5. उप निरीक्षक गम्भीर तोमर
  6. कांस्टेबल गणेश तोमर
  7. कांस्टेबल रवि चौहान
  8. कांस्टेबल कपिल गोला
  9. कांस्टेबल आलोक नेगी
  10. कांस्टेबल दिनेश कुमार
  11. कांस्टेबल मनोज डोभाल
  12. कांस्टेबल अंकुर चौधरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button