क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने नवनिर्मित कलियर थाने का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने थाने के भवन की बिल्डिंग का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों और भवन इकाई के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सोमवार को पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा कलियर क्षेत्र में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर कलियर के नवनिर्मित थाने के निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार और निर्माण इकाई के साथ मिलकर निरीक्षण किया। और सख्त दिशा-निर्देश दिए।

कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो और समय सीमा के भीतर थाना भवन का कार्य पूर्ण किया जाए, साथ ही अन्य पुलिस एवं निर्माण इकाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह भी समय-समय पर उक्त निर्माणाधीन थाना भवन का निरीक्षण करेंगे तथा जो कमी पाई जाती है उसे मौके पर तत्काल कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।



