उत्तराखंडदेश-विदेशरुड़कीशिक्षाहरिद्वार

सपनों की उड़ान: फातिमा ने UPSC में 708वीं रैंक पाकर कलियर का नाम किया रोशन, परिवार और नगर में जश्न का माहौल…(पढ़िए खबर)

आज आया हैं UPSC की परीक्षा का परिणाम....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर के वार्ड 04 की होनहार बेटी फैरुज फातिमा पुत्री इकबाल त्यागी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 708वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

Result

फैरुज फातिमा की इस सफलता से नगर और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवारजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

फातिमा

फैरुज फातिमा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा क्षेत्र के ही स्कूल से पूरी की और इसके बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। आज हुए upsc के परिणाम में फैरुज फातिमा के 708 वी रैंक हासिल की हैं।

उनका सपना बचपन से ही प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और देश की सेवा करना था। फैरुज फातिमा की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता और परिवार के सदस्य बेहद खुश हैं। उनकी कामयाबी से नगर में खुशी का माहौल हैं। वही वार्ड 03 के सभासद नाजिम त्यागी ने फातिमा को फोन पर बधाई दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!