क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर नगर पंचायत के मुकर्रबपुर गांव के रहने वाले किसान के बेटे शोयब ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल करते हुए UKPAC के फॉरेंसिक विभाग में चयन प्राप्त किया है। शोयब का चयन फोरेंसिक डिपार्टमेंट के सेक्शन नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक्स अनुभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पद पर चयन हुआ है।
शोयब की इस उपलब्धि से पूरे गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। जैसे ही शोयब के चयन की खबर गांव में पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। शोयब एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। परिवार के लोगों का कहना है कि शोयब बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थे और हमेशा कुछ बड़ा करने का सपना देखते थे.
शोयब की इस सफलता से गांव के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है। परिवारजन का कहना है कि किसान के बेटे ने यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और लगन सच्ची हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती.परिवार के सदस्यों ने कहा कि शोयब की इस उपलब्धि से पूरे मुकर्रबपुर गांव का नाम रोशन हुआ है और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। ग्रामीणों ने भी शोयब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालो में विधायक हाजी फुरकान अहमद, चेयरमैन समीना ,सलीम अहमद,सभासद जावेद साबरी,अकरम प्रधान, सभासद राशिद ,तुफैल अहमद, शफक्कत चेयरमैन, एडवोकेट शादाब, रईस अहमद , इसरार शरीफ ,नाजिम त्यागी, डॉक्टर यूनुस ,सफीक मलिक, एडवोकेट शहजाद, रोशन आदि नगरवासियों ने बधाई दी।



