उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

रमजान के पाक महीने में नापाक करतूत: गेस्ट हाउस में किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म, आरोपी मौके से फरार…(पढ़िए खबर)

बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर थाना क्षेत्र में रमजान के पाक महीने में नापाक करतूत सामने आई है। जिसके बाद क्षेत्र में घटना से सनसनी फैल गई। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक लड़के ने 15 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुटी हुई हैं। वही पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर गेस्ट हाउस में लेकर गया था, जहां पर उसने घटना को अंजाम दिया हैं।

(फाइल फोटो)

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर में गांव के ही रहने वाले एक युवक ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया हैं।

(फाइल फोटो)

घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। मां को शक हुआ और उसने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा। पहले तो बच्ची सहमी रही, लेकिन बाद में उसने मां को बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसको बहला-फुसलाकर गेस्ट हाउस लेकर गया था।

जहां पर उसने उसके साथ गलत काम किया। वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी हैं।

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपित की धरपकड़ के प्रयास में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!