उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर गौ तस्कर: पिकअप वाहन से बरामद हुए दो गौवंश, वध करने के लिए भरकर ले जा रहे थे आरोपी, दो गिरफ्तार…(देखिए वीडियो)

पुलिस की सक्रियता से जिंदा बचे दोनों गौवंश

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्रूरता पूर्वक गौवंश को भरकर वध करने के लिए जा रहे एक पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने पिकअप वाहन से 2 जिंदा गौवंश बरामद किए हैं।

फाइल फोटो

इसके बाद सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने मौके से दो तस्करो को भी दबोच लिया। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी

दरअसल, बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में कुरता पूर्वक गौवंश लादकर भौंरी से गोविंदपुर की तरफ लेकर जाया जा रहा हैं।

फाइल फोटो

सूचना के बाद चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी मय पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने के दौरान पिकअप वाहन में दो जिंदा गौवंश को क्रूरता पूर्वक भरकर कटान के लिए लेकर जाया था। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपित तस्करों ने अपना नाम फुरकान और साहिल निवासी भौंरी थाना बहादराबाद बताया।

फाइल फोटो

पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। इस दौरान पुलिस टीम में शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी, कांस्टेबल चंदन, कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा, कांस्टेबल शाह आलम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!