हरिद्वार

रामपुरी चाकू के साथ पकड़ा गया दो राज्यों का हिस्ट्रीशीटर: चेकिंग के दौरान नारसन चौकी पुलिस को मिली सफलता….(पढ़िए खबर)

दिल्ली और उत्तराखंड में कई मुकदमे दर्ज....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मंगलौर कोतवाली पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले से दो राज्यों में हिस्ट्रीशीटर घोषित बदमाश के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

फाइल फोटो

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश के कब्जे से एक रामपुरी चाकू बरामद किया हैं। वही पुलिस शातिर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई हैं।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर बॉर्डर के सटे इलाको में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज

उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज अपनी टीम के साथ खेड़ाजट-नारसन रोड पर गश्त कर रहे थे।

(फाइल फोटो)

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली, तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से रामपुरी चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अतुल भारद्वाज निवासी खेड़ाजट कोतवाली मंगलौर बताया। जोकि किसी आपराधिक घटना के अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस टीम द्वारा जब आरोपित की कुंडली खंगाली गई, तो आरोपित बसंत बिहार दिल्ली और मंगलौर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर निकला। जिसका दिल्ली और उत्तराखंड में लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास हैं।

फाइल फोटो

वही पुलिस शातिर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई हैं। पुलिस टीम में नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज, हेड कांस्टेबल विकास, कॉन्स्टेबल पंकज शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!