
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर सफलता पूर्वक खुलासा कर दिया हैं। ट्रक से कुचलकर हादसा, नहीं बल्कि जानबूझकर हत्या का मामला सामने आया हैं।
जिसमें पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी को धर दबोचा है। और हत्या में प्रयुक्त ट्रक को कब्जे में ले लिया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था, कि उसके पति राहुल कुमार को पुरानी पुरानी रंजिश के चलते हुए टोल प्लाजा पर कुचलकर मार दिया गया हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल एक्शन लेते हुए टीम का गठन कर जल्द मामले का पटाक्षेप करने के दिशा-निर्देश दिए थे, गठित टीम द्वारा महज 24 घंटे के भीतर ट्रक से कुचलकर हत्या करने वाले चालक को धर दबोचा।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी राजीव निवासी मलकपुर लोन जिला बागपत ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक राहुल शराब के नशे में अक्सर उसकी भांजियों पर अश्लील टिप्पणियां करता था, और सुबह को होश आने पर अपनी गलती की माफी मांग कर फिर दोबारा से यही गलती दोहराता था।

जिसके कारण परेशान होकर होली होने के कारण छुट्टी थी, और टोल प्लाजा पर गुस्से में ट्रक उसके ऊपर चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर ट्रक को कब्जे में लेकर लिया और पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई हैं।




