उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

कलियर में शर्मसार हुई ममता: नहर किनारे कपड़े में लिपटा मिला भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर किनारे पुल के नीचे एक नवजात शिशु का भ्रूण बरामद हुआ है।

चादर में लपेटकर भ्रूण को पुल से नीचे फेंका गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

चादर में लिपटा मिला भ्रूण: रविवार सुबह कलियर नहर किनारे नीचे राहगीर ने एक गठरी पड़ी हुई देखी। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब चादर की गठरी गठरी को खोला भीतर चादर में लिपटा हुआ भ्रूण नजर आया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया। वही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। इस घटना के बाद लोगों ने आक्रोश जताया है।

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गंगनहर किनारे एक नवजात का भ्रूण मिला है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि भ्रूण को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!