उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

रुड़की में होली के मौके पर बाजार में खपाए जाने थे नकली नोट: हजारों की नकली करेंसी के साथ शातिर गिरफ्तार…(पढ़िए खबर)

पुलिस के हाथ लगी सफलता....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए होली के बाजारों में खपाने के लिए नकली करेंसी के लिए आए शातिर आरोपी को हजारों के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 500-500 के 19 नकली नोटो बरामद किए हैं। आरोपी त्योहारी सीजन में डमी नोट बाजार में खपाने की फिराक में थे. लेकिन पुलिस ने आरोपी के मंसूबों पर पानी फेरते हुए बड़ी वारदात अंजाम देने से पहले ही उसको गिरफ्तार कर लिया।

हरिद्वार कप्तान नवनीत सिंह

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में होली पर्व के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस द्वारा बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके।

इसी क्रम में बीते रविवार की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक रूडकी प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में गश्त के दौरान चौकी प्रभारी सौत-बी उप निरीक्षक आनंद मेहरा टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सोनाली पार्क के सामने कलियर रोड पर मोटरसाइकिल सहित खड़ा है और नकली नोटों क कारोबार करता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से शातिर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान मुकेश कुमार गर्ग (52 वर्ष) पुत्र कुंवर सेन, निवासी मोहल्ला सेनियान, कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 38 डमी नोट बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है। जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!