
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर थाना क्षेत्र के टकाभरी गांव में एक बाग के भीतर नशे की हालत में स्टंट कर रहे बारातियों की कार ने मासूम बच्चे को रौंदा दिया।
जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चे के साथ हादसे की घटना गांव में आग की तरह फैल गई। और आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने कार में तोड़फोड़ करते हुए बारातियों को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाने का प्रयास किया।
लेकिन ग्रामीणों की भीड़ ओर अधिक आक्रोशित हो गईं। जिसके बाद एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल कई थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और आक्रोशित भीड़ को समझा बुझकर मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मासूम बच्चे को हालत गंभीर बनी हुई हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर के एक गांव से भगवानपुर थाना क्षेत्र के टकाभरी गांव में एक बारात आई हुई थी, बताया जा रहा है कि बारात में कुछ युवकों ने शराब पीकर बाग में स्टंट कर रहे थे।
इसी दौरान सत कुमार का 10 वर्षीय पुत्र विशु कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना जिससे ही गांव में पहुंची, तो आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और कार में तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा कटना शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीण सुनने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और बंधक बारातियों को ग्रामीण के चंगुल से छुड़ाया।
वही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कार्यवाही का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई हैं। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझकर मामले को शांत करा दिया गया हैं। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई। हादसे की वजह से बच्चे को चोटे आई हैं। जिसको फिलहाल हायर सेंटर रेफर किया गया हैं।
