
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गिरधारी सिंह रावत ने रविवार को दरगाह साबिर पाक में हाजिरी देकर चादर पेश की।
और मुल्क व प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी। इसके बाद उन्होंने दरगाह कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दरगाह कर्मचारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया।
46 दिन पहले हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मो. आरिफ को दिया गया था वक्फ बोर्ड सीईओ का अतिरिक्त प्रभार…..

करीब डेढ़ माह पूर्व हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मो. आरिफ को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, इस मामले को शादाब आलम की ओर से नैनीताल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई थी।
याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया था कि वक्फ बोर्ड के सीईओ के पद पर राज्य सरकार की ओर से संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के बजाय अंडर सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी नियुक्ति की गई है, जो कि पूरी गलत है।

जिसको लेकर हाईकोर्ट ने सरकार को शपथ पत्र दाखिल करने के बाद निर्देश दिए थे, जिसके बाद सरकार ने मो. आरिफ को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड सीईओ के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया। अब उनकी जगह गिरधारी सिंह रावत को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया गया हैं।
कार्यभार संभालते ही नवनियुक्त सीईओ गिरधारी सिंह रावत ने दरगाह क्षेत्र का किया निरीक्षण….
नवनियुक्त सीईओ गिरधारी सिंग रावत ने दरगाह कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभालते हुए दरगाह में हाजिरी लगाई। हाजिरी के बाद उन्होंने दरगाह क्षेत्र का निरीक्षण किया।
और अधीनस्थ कर्मचारियों को साफ सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान लेखाकार सद्दाम अली, सुपरवाइजर इंतखाब आलम, राव सिकन्दर,असलम कुरैशी, खालिद साबरी, इसरार अल्वी समेत अन्य मौजूद रहे।







